प्रिय लेखक,
Hindikahanibaaz.in पर आपका हार्दिक स्वागत है। आप अपनी कहानी लिखने से पहले कृपया एक बार इस लेख को अवश्य पढ़ लें। इससे आपको अपनी कहानी बेहतर ढंग से लिखने में मदद मिलेगी।
इस पेज के नीचे दिए गए फार्म का उपयोग करके ही कहानी भेजें। सीधा मेल पर भेजी गई कहानियां रद्द कर दी जाएंगी।
अगर आप एक लेखक है और अपनी कहानी लिखकर हमारे Writer Community का हिस्सा बनना चाहते हैं तो एक बार नीचे बताए गए नियमों को जरुर पढ़ लें। नियमों के अनुसार कहानी लिखना अनिवार्य है।
कहानी भेजने के नियम :)
- लेखकों को कोई महानताना नहीं दिया जाएगा।
- कहानी हिंदी भाषा में लिखी होनी चाहिए। किसी दूसरी वेबसाइट से कॉपी की हुई कहानी या कहानी का कोई भाग अगर पाया जाता है तो कहानी रद्द कर दी जाएगी।
- कहानी कम से कम 2000 शब्दों की होनी चाहिए।
- अगर आपकी कहानी में 10,000 या इससे ज्यादा शब्द हैं तब आप इन्हें कहानी के (भाग -1, भाग-2) इस तरीके से भेजें।
- अगर आपकी कहानी में बहुत ज्यादा शब्द है तो अपनी कहानी की घटनाओं को अलग शीर्षक देकर नई कहानी के रूप में भेजें।
- आपकी कहानी में शब्दों की संख्या पता लगाने के लिए यहां क्लिक करें।
- अगर आपकी कहानी अधिक लंबी है और आप इसे दो या ज्यादा भागों में प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो कहानी के सभी भागों को एक साथ भेजें।
- यह एक Family Website है। यहां बच्चे, नौजवान, महिलाएं और बूढ़े हर तरह की Audience है जो हमारे मेहमान हैं। हम चाहते हैं हमारे लेखक इस बात का ध्यान रखें। इसलिए हमें ऐसी कहानी ना भेजें जो Sexual Activity, अत्याचार या बलात्कार पर आधारित हो।
- कहानी में कोई फोन नंबर, घर, ऑफिस, बिजनेस, स्कूल या कॉलेज का पता न हो। कहानी में आप अपना Email id दे सकते हैं।
- कहानी में किसी धर्म, संप्रदाय के विरुद्ध बात न हो।
- अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग कम से कम हो।
- कहानी का एक पेराग्राफ दो-तीन वाक्यों से ज्यादा का न हो।
- कहानी अपने आप में पूरी हो। आधी अधूरी कहानी स्वीकार नहीं की जाएगी।
- कहानी का एक अच्छा सा शीर्षक लिखें जो पाठकों को आपकी कहानी पूरा पढ़ने की ओर आकर्षित करे।
विशेष ध्यान दें :) जब आप हिंदी कहानी बाज़ पर अपनी कहानी भेजते हैं तो उस कहानी पर सभी अधिकार, कॉपीराइट सहित आप हिंदी कहानी बाज़ को सौंप देते हैं। हिंदी कहानी बाज़ को भेजी गयी, हिंदी कहानी बाज़ पर प्रकाशित सभी रचनाओं का स्वामित्व हिंदी कहानी बाज़ के स्वामी का है। ये कहानियाँ किसी भी रूप में, किसी फेर बदल के साथ, किसी भी प्रकार से जैसे, किसी अन्य साईट पर, किसी ऐप में, किसी ई-बुक में, या किसी छपी हुई पुस्तक, पन्ने के रूप में या किसी मूवी, फिल्म, विज्ञापन, डाक्यूमेंटरी में हिंदी कहानी बाज़ के स्वामी की अनुमति के बिना पुनः प्रकाशित या प्रसारित नहीं की जा सकती। अनुमति के बिना प्रकाशित या किसी भी रूप में इस्तेमाल की गयी रचना पाए जाने पर समुचित कार्यवाही जैसे DMCA, वेब होस्ट, रजिस्ट्रार को रिपोर्ट की जायेगी।